Home छत्तीसगढ़ झमाझम बारिश के बीच हजारो श्रध्दालुओं का उमड़ा सैलाब अमलीपदर मे भगवान...

झमाझम बारिश के बीच हजारो श्रध्दालुओं का उमड़ा सैलाब अमलीपदर मे भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा मे गुंजा बोल कालिया की जयघोष

38
0

मैनपुर, देवभोग, इंदागांव, गोहरापदर, उरमाल, टीपपारा, जाड़ापदर व कोदोभाठ व पूरे क्षेत्र मे भगवान जगन्नाथ के दर्शन व रथ खिंचने लगा रहा भक्तो की भीड़

गुंडीचा मंदिर मे दिखा छत्तीसगढ संस्कृति की झलक सांसद के साथ क्षेत्र व जिले के जनप्रतिनिधि आला अफसर पहुंचे

शेख हसन खान गरियाबंद – आज रथ यात्रा पर्व के अवसर पर सुबह से मैनपुर नगर सहित क्षेत्र मे झमाझम बारिश से लोगो को राहत मिली वहीं रिमझिम बारिश के बीच दिखा आस्था का महासंगम भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, “बोल कालिया” के जयघोष से गूंज उठा अमलीपदर। झमाझम बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं सकीं मैनपुर विकासखंड के अमलीपदर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से इस वर्ष भी भक्ति और उत्साह के साथ भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई

प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित युवराज पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में छत्तीसगढ़ समेत ओडिशा, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए सुबह से लगातार हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालु मंदिर परिसर में डटे रहे जैसे ही पंडित युवराज पांडेय ने भगवान जगन्नाथ को अपने कंधों पर उठाकर विधि-विधान से रथ पर विराजमान कराया, पूरा वातावरण “बोल कालिया” के जयघोष से गूंज उठा पारंपरिक देव वाद्यों की मधुर धुन के बीच भगवान की रथयात्रा शुरू हुई

जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रथ की पवित्र डोर खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। गुंडीचा मंदिर में दिखी छत्तीसगढ़िया संस्कृति की झलक रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ को नौ दिनों के लिए अस्थायी गुंडीचा मंदिर में विराजमान कराया गया इस वर्ष गुंडीचा मंदिर को विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की थीम पर सजाया गया। पंडित युवराज पांडेय ने बताया कि उनका उद्देश्य भगवान को “छत्तीसगढ़ महतारी के कोरा” में विराजमान होने का भाव प्रस्तुत करना था। इसी सोच के साथ मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़िया संस्कृति और छत्तीसगढ़ महतारी की झलक को आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने खूब सराहा।

सांसद रूपकुमारी चौधरी सहित जनप्रतिनिधि पहुंचे अमलीपदर
इस वर्ष की रथयात्रा में भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन साय और सांसद रूप कुमारी चौधरी, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव सहित क्षेत्रभर के जनप्रतिनिधियों एवं जिले के आला अफसर विशेष रूप से शामिल हुए। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ ओडिशा, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमलीपदर पहुंचे और भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर रथयात्रा में सहभागिता निभाई। भगवान जगन्नाथ के गुंडीचा मंदिर में विराजमान होने के साथ ही अब बाहुदा यात्रा तक लगातार नौ दिनों तक विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। इस दौरान प्रतिदिन पांच पहर भगवान का विशेष पूजन किया जाएगा।

मैनपुर, जाड़ापदर, भाठीगढ़, टीपपारा, कोदोभाठ, इंदागांव, उरमाल, गोहरापदर में भी भारी उत्साह
मैनपुर नगर सहित पूरे क्षेत्र में रथयात्रा का पर्व पूरे आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया मैनपुर, जाड़ापदर, भाठीगढ़, टीपपारा, कोदोभाठ, इंदागांव, उरमाल, गोहरापदर मे रथ यात्रा पर्व के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना प्रसाद वितरण किया गया साथ ही रथ खिंचने श्रध्दालु भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी।