पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की पूरी कार्यप्रणाली संदिग्ध है। उन्होंने तत्काल जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के तबादले की मांग की। बघेल ने हत्याकांड की नए सिरे से जांच कराने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बुलडोजर बयान पर तंज कसा। बघेल ने कहा कि मंत्री पहले अपना विभाग संभाल लें। स्कूल खुल गए हैं। बच्चों को अभी तक किताबें नहीं मिली हैं। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह पर भी निशाना साधा। बघेल ने कहा कि सत्ता की चमक-दमक में सरकार के नेता संवेदनाएं भूल चुके हैं
पीड़ित परिवार से मुलाकात
बघेल मृतक लल्ला सिंह गहरवार के परिवार से मिलने पहुंचे थे। उनके साथ पूर्व विधायक गुलाब कमरो और अंबिका सिंहदेव भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से भेंट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
परिवार की मांगें
पीड़ित परिवार ने भूपेश बघेल से अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने घटना को पुलिस की लापरवाही का परिणाम बताया। परिवार ने अब तक की कार्रवाई की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई की भी मांग की। परिवार ने ‘भूपेश है तो भरोसा है’ की बात कहते हुए कहा कि ‘दाऊ आपसे बहुत उम्मीदें हैं हमें’।