Home देश बड़ी खबर – राजधानी के पुरनिया कोचिंग में लगी भीषण आग, 15...

बड़ी खबर – राजधानी के पुरनिया कोचिंग में लगी भीषण आग, 15 की मौत,कई घायल

35
0
लखनऊ – सोमवार को अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बिल्डिंग में धुआं भर गया। इससे अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गए। वहीं, 15  बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई । मौके पर डीजीपी राजीव कृष्ण और प्रमुख सचिव संजय प्रसाद भी पहुंच गए हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी और प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस बल मौजूद है।
राहत बचाव कार्य लगातार जारी है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे हैं। बगल के घर की छत से कोचिंग की दीवार काटकर रेस्क्यू का प्रयास किया गया। अभी तक 10 लोगों को रेस्क्यू कर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। घटनास्थल पर मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि मैंने अपनी आंखों से 15 शव देखे हैं। लखनऊ अग्निकांड की सूचना मिलने पर अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही रद्द कर दिया। उन्हें लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ही इस हादसे की जानकारी मिली, इसके तत्काल बाद मुख्यमंत्री राजधानी लखनऊ पहुंच गये और घटना स्‍थल पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।स्थानीय लोगों ने बताया कि भवन से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पूरा परिसर धू-धूकर जलने लगा। सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के साथ-साथ छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। अभी तक 10 लोगों के ट्रामा सेंटर पहुंचने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि आग से बचने के लिए कई बच्चे बिल्डिंग से नीचे गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए।
राजधानी लखनऊ में सोमवार को अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक एनिमेशन सेंटर में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बिल्डिंग में धुआं भर गया। इससे अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गए। केजीएमयू की ओर से 15 मौतों की पुष्टि की गई है। मौके पर डीजीपी राजीव कृष्ण और प्रमुख सचिव संजय प्रसाद भी पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।
सीएम योगी के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह घटनास्थल का लेंगे जायजा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। वह सबसे पहले आग की घटना स्थल का दौरा करेंगे। वहां वह स्थिति का आकलन करेंगे। इसके बाद वह किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी जाएंगे। वहां वह घायलों से मिलेंगे और उनकी हालत के बारे में जानकारी लेंगे।
मृतकों के परिवारों को पांच लाख देगी राज्य सरकार

पीएम मोदी के बाद मुख्यमंत्री योगी ने भी अलीगंज कोचिंग सेंटर आग की घटना में मृतकों के परिवारों को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। राज्य सरकार पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देगी। घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी।

घायलों से मिले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का दौरा किया। उन्होंने लखनऊ के एनिमेशन सेंटर में हुए अग्निकांड के घायलों से मुलाकात की। इस दुखद घटना में 15 लोगों की जान चली गई है।

केजीएमयू ने 15 मौतों की पुष्टि की

केजीएमयू के सीएमएस प्रेम राज सिंह ने बताया कि अस्पताल लाए गए 15 लोग मृत थे। उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। 7-8 अन्य लोग भी लाए गए, जिनमें से दो को मामूली चोटें आईं। एक युवक को रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है, जबकि एक युवती के पैर में चोट है। अधिकांश मौतें दम घुटने से हुईं।

घटनास्थल पर पहुंचे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में उस जगह पहुंचे जहां आग लगी थी। अधिकारियों ने उन्हें मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह घायलों से भी मिलेंगे।
राहुल गाँधी  ने जताया दुख

यूपी की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आज दोपहर बाद हुई अग्निकाण्ड में अनेक लोगों की मौत तथा और भी कई लोगों के घायल हो जाने की घटना अति-दुखद। इस प्रकार की जानलेवा घटनायें दिल को दहलाने वाली होती हैं तथा कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं। ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम के लिये सबको मिलकर सही से काम करने की ज़रूरत है। सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जताया शोक

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि। जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे। ये एक बेहद दुखद घटना है। इसके पीछे के कारणों की ईमानदारी से जाँच हो, बच्चे किसी के घर के भी हो सकते थे। भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके, हम सबकी यही कोशिश होनी चाहिए।’