कोलकाता – पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने सोमवार को अपना पहला बजट पेश करते हुए राज्य कर्मचारियों और आम जनता के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। बजट में राज्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) को एक अक्टूबर से 20 प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने की घोषणा की गई है। इसके अलावा राज्य में चरणबद्ध तरीके से एक लाख रिक्त पदों को भरने का फैसला लिया गया है। (Anganwadi Workers Salary Hike Order West Bengal) इनमें पुलिस विभाग में 20 हजार और स्कूलों में 50 हजार शिक्षण एवं गैर-शिक्षण पद शामिल हैं। सरकार ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत और जहां लागू होगा वहां अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण देने की भी घोषणा की है।
वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि सरकार को पिछली सरकार से 8.15 लाख करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिला है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता वित्तीय अनुशासन बहाल करना, भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन स्थापित करना और शासन में जनता का भरोसा फिर से कायम करना है।
महिलाओं को प्रतिमाह 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता
महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार ने ‘अन्नपूर्णा योजना’ के तहत 36 हजार करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव रखा है। इस योजना के अंतर्गत 25 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को प्रतिमाह 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी। (Anganwadi Workers Salary Hike Order West Bengal) इसके अलावा महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना हेतु 550 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं और इसके लिए जल्द ही ‘पिंक कार्ड’ प्रणाली शुरू की जाएगी।






