Home छत्तीसगढ़ रायपुर में बड़ी लापरवाही – मेन पाइपलाइन फटने से सड़कों पर बहा...

रायपुर में बड़ी लापरवाही – मेन पाइपलाइन फटने से सड़कों पर बहा हजारों लीटर पानी, बेखबर रहा निगम प्रशासन

45
0

रायपुर – राजधानी रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात पानी की एक मुख्य पाइपलाइन अचानक फट गई, जिससे देखते ही देखते हजारों लीटर कीमती पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया। पाइपलाइन फटने के बाद पानी का बहाव इतना तेज था कि मुख्य मार्ग समेत आसपास की कॉलोनियों और वैदेही अस्पताल वाली गली में बाढ़ जैसे हालात बन गए। इस जलभराव के कारण देर रात आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि घटना की तुरंत सूचना दिए जाने के बावजूद नगर निगम की कोई भी टीम या जिम्मेदार अधिकारी देर रात तक मौके पर नहीं पहुंचे। निगम की इस घोर लापरवाही के कारण पूरी रात सड़क पर पानी का बर्बादी का सिलसिला चलता रहा और लाइन की मरम्मत नहीं हो सकी। आपको बता दें कि यह पाइपलाइन शहर की विभिन्न पानी टंकियों तक जलापूर्ति पहुंचाने वाली मुख्य सप्लाई लाइन है। इसके क्षतिग्रस्त होने के कारण अब राजधानी के कई बड़े इलाकों में पेयजल संकट गहराने की आशंका पैदा हो गई है। प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने निगम प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द पाइपलाइन को ठीक करने और जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।