Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद – दुतकैया गांव में कर्फ्यू जैसे हालात – मंदिर तोड़ने के...

गरियाबंद – दुतकैया गांव में कर्फ्यू जैसे हालात – मंदिर तोड़ने के आरोपी जमानत पर छूटे, मचाया उपद्रव

60
0

गरियाबंद – जिले के दुतकैया गांव में पिछले साल शिव मंदिर तोड़ने के आरोप में जेल में बंद आरिफ और उसके दो साथी सलीम और इमरान जमानत पर छूटने के बाद गांव में उपद्रव मचा रहे हैं। तीनों ने हिंदू शिकायतकर्ताओं और गवाहों पर रॉड और पत्थरों से हमला किया।

11 घरों और गाड़ियों में आग, 6 पुलिसकर्मी घायल
हिंसा में 11 घरों और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस टीम पर पत्थर फेंके गए। इस हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हालात काबू करने के लिए राजनांदगांव, धमतरी और महासमुंद से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। लाठीचार्ज भी किया गया।

एसपी बोले- तीनों फिर गिरफ्तार
गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने बताया कि आरिफ और उसके दोनों साथियों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इन पर मारपीट, चाकू से हमला और शांति भंग करने के गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं। रायपुर आईजी और एसपी स्वयं जांच की निगरानी कर रहे हैं। सरकारी कार्य में बाधा और हिंसा फैलाने की धाराओं में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
पिछले साल मंदिर तोड़ने के आरोप में तीनों जेल गए थे। रविवार को जमानत पर रिहा होने के बाद इन्होंने गवाही देने वाले हिंदू ग्रामीणों को धमकाना शुरू किया। दोपहर करीब दो बजे रॉड और पत्थरों से हमला किया, जिसके बाद हालात बिगड़ गए। आईजी के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति कुछ शांत हुई, लेकिन तनाव अब भी बना है। पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है।