गरियाबंद – केंद्र सरकार की Fertilizer Stock Audit System (FSAS) पायलट परियोजना के लिए गरियाबंद जिले का चयन हुआ है। अब जिले में खाद-उर्वरक का स्टॉक, वितरण और बिक्री मोबाइल एप से ट्रैक होगी।कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि इससे कालाबाजारी रुकेगी।
सभी सहकारी समितियों और निजी दुकानों को एप पर रियल टाइम स्टॉक अपडेट करना होगा। किसान SMS से अपने नजदीकी दुकान का स्टॉक चेक कर सकेंगे। गरियाबंद में खरीफ सीजन के लिए 18,000 मीट्रिक टन यूरिया और 9,000 मीट्रिक टन DAP का लक्ष्य है। FSAS से किसानों को समय पर खाद मिलेगी






