मैनपुर – गरियाबंद जिले के वन ग्रामों की 1325 किशोरी छात्राओं को एक साल तक मुफ्त सैनिटरी नैपकिन दिए जाएंगे। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल “उड़ान” के तहत मैनपुर ब्लॉक के 42 स्कूलों में योजना शुरू हुई है।
CMHO डॉ. के.सी. उरांव ने बताया कि वनांचल की बच्चियों में माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता कम है। इससे स्कूल ड्रॉपआउट बढ़ता है। अब हर महीने आशा कार्यकर्ता स्कूलों में नैपकिन बांटेंगी। साथ ही किशोरियों को माहवारी स्वच्छता पर काउंसलिंग भी दी जाएगी। योजना से इंदागांव, जुगाड़ और कुल्हाड़ीघाट की छात्राओं को फायदा होगा।






