Home छत्तीसगढ़ सोशल मिडिया सिरफिरा नामक आईडी को लेकर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, सुशासन तिहार...

सोशल मिडिया सिरफिरा नामक आईडी को लेकर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, सुशासन तिहार मे कलेक्टर को ज्ञापन सौप कार्यवाही करने मांग

648
0

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही नही होने पर,थाना के सामने करेंगे धरना प्रदर्शन

गरियाबंद – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन तिहार के तहत मैनपुर के गौरघाट मे शिविर का आयोजन किया गया था आज उस समय हड़कंप मच गई जब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व मे बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता सीधे मंच पर पहुंचे और गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके को ज्ञापन सौपकर सोशल मिडिया फेसबुक सिरफिरा नामक आईडी की जॉच कर दोषियो पर कार्यवाही करने की मांग करने लगे।

गरियाबंद कलेक्टर ने मामले से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर जल्द कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव एवं कांग्रेस नेताओ कार्यकर्ताओ ने बताया सोशल मिडिया फेसबुक सिरफिरा नामक आईडी बनाकर क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियो के साथ सभी राजनीतिक दलो के नेता, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजनो के बारे मे पिछले कई वर्षो से अभ्रद टिप्पणी और अनाप सनाप शब्दो का उल्लेख कर वरिष्ठ लोगो की छबी धुमिल करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है

लगभग 06 माह पहले इस सिरफिरा नामक आईडी मे फोटो के साथ छेड़छाड़ कर नग्न तस्वीर डालकर अनाप सनाप लिखा गया और तो और जिले के आला अफसरो के साथ ही जनता के द्वारा चुने गये बड़े -बड़े जनप्रतिनिधियो के खिलाफ भी लगातार उनके छबी को धुमिल करने पोस्ट किया जाता रहा है जब मामला हद से ज्यादा बढ़ गया तो क्षेत्र के लोगो मे भारी नराजगी देखने को मिला और इसकी शिकायत 22 नवम्बर 2025 को मैनपुर थाना मे लिखित मे किया गया था लेकिन अब तक इस मामले मे कोई कार्यवाही नही होने से क्षेत्र के लोगो मे भारी आक्रोश और गुस्सा देखने को मिल रहा है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कलेक्टर से मांग किया कि एक सप्ताह के भीतर इस मामले की खुलासा करते हुए दोषियो पर ठोस कार्यवाही किया जाये अन्यथा मैनपुर थाना के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन करने बाध्य होंगे।

इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दुलेन्द्र नेगी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष पारेश्वर नेगी, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शाहिद मेमन, महामंत्री निहाल नेताम, जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, तनवीर राजपूत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सामंत शर्मा, कमार समाज के नेता पिलेश्वर सोरी, लोकेश सांडे, देव ध्रुव एवं बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता व क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।