Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन तिहार के माध्यम से जनता की समस्याओ का गांव...

छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन तिहार के माध्यम से जनता की समस्याओ का गांव पहुंचकर समाधान कर रही – राजिम विधायक रोहित साहू

25
0
भेण्ड्री में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, सुशासन तिहार शिविर में 467 आवेदन हुए प्राप्त अधिकांष आवेदन का मौके पर ही हुआ निराकरण 14 गांवों के ग्रामीणों ने उठाया लाभ

गरियाबंद – फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम भेण्ड्री स्थित शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में रविवार को सुशासन तिहार 2026 के तहत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 14 गांवों के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। लोगों ने योजनाओं की जानकारी ली और 467 आवेदन जमा किए। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया, शेष आवेदन समय-सीमा में निपटारे हेतु विभागों को सौंपे गए।

विधायक रोहित साहू ने कहा- गांव तक पहुंच रहा सुशासन
मुख्य अतिथि राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन को धरातल पर उतार रही है। “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता से गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं के लिए अनेक योजनाएं चल रही हैं। पीएम आवास योजना से लाखों परिवारों का पक्के घर का सपना पूरा हो रहा है। पिछले 2 सालों में 45 हजार करोड़ के विकास कार्य हो रहे हैं।” उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से 27 माह में महिलाओं के खातों में 27 हजार रुपए पहुंचे हैं। सड़क, पुल, पेयजल, सिंचाई के बड़े काम स्वीकृत हैं। किसानों को खाद-उर्वरक समय पर दिलाने के प्रयास जारी हैं।

“पहले दफ्तर के चक्कर, अब अधिकारी गांव में”: जिला पंचायत अध्यक्ष
जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि प्रदेश में सुशासन का नया अध्याय शुरू हुआ है। “पहले लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, आज अधिकारी खुद गांव पहुंचकर समस्याएं सुन रहे हैं। पीएम आवास, महतारी वंदन, किसान हितैषी योजनाओं से जीवन में बदलाव आ रहा है

“हितग्राहियों को मिला लाभ, विकास कार्यों की सौगात
शिविर में मत्स्य विभाग ने 3 हितग्राहियों को जाल, 2 को आईस बॉक्स दिए। कृषि विभाग ने 5 किसानों को हरी खाद, 4 कुम्हारों को चॉक वितरित किए। महिला-बाल विकास विभाग ने अन्नप्राशन और गोदभराई कराई। स्वास्थ्य विभाग के 2 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान हुआ। दिव्यांग तारणी साहू के लिए 10 हजार की स्वेच्छा अनुदान की घोषणा की गई।विधायक साहू ने 10 लाख की लागत से बने टीना शेड और पानी टंकी का लोकार्पण किया। बगनई नाला के कंक्रीटीकरण और भेण्ड्री में सर्व समाज भवन के लिए 15 लाख देने की घोषणा की। शिविर में विधायक, कलेक्टर बीएस उइके, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया।इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष इंद्राणी साहू, जिला पंचायत सदस्य नंदिनी साहू, मधुबाला रात्रे, कोमल ढीढी, लेखराज धुर्वा समेत अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।