Home छत्तीसगढ़ अनियंत्रित होकर बाइक से गिरा युवक, पीछे से आ रही पिकअप ने...

अनियंत्रित होकर बाइक से गिरा युवक, पीछे से आ रही पिकअप ने कुचला, मौके पर ही मौत

55
0

गरियाबंद – मगरलोड में रविवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। 25 वर्षीय यशवंत निषाद अपनी बाइक से मेघा मार्ग की ओर जा रहा था। तभी अचानक सामने पैदल राहगीर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ा और यशवंत सड़क पर गिर पड़ा।पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने उसे कुचल दिया।

पिकअप का पिछला पहिया सिर के ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि पिकअप बहुत तेज गति में थी।हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पिकअप चालक की तलाश जारी है। मृतक ग्राम अमलीडीह का निवासी था।