Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिला अस्पताल में लापरवाही का वीडियो वायरल, महिला गार्ड कर रही...

गरियाबंद जिला अस्पताल में लापरवाही का वीडियो वायरल, महिला गार्ड कर रही इलाज

39
0

गरियाबंद – जिला अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है, पर इस बार वजह कोई उपलब्धि नहीं बल्कि डॉक्टरों की लापरवाही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि अस्पताल में डॉक्टर और नर्स की गैरमौजूदगी में महिला सुरक्षा गार्ड मरीजों का इलाज कर रही है, ड्रिप लगा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात की ड्यूटी में अक्सर डॉक्टर नदारद रहते हैं। इमरजेंसी में आए मरीजों को गार्ड और वार्ड बॉय संभालते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। गरियाबंद में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली कोई नई बात नहीं है। पहले भी कई बार स्टाफ की कमी और लापरवाही के मामले सामने आ चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। सामाजिक संगठनों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।