अंबिकापुर – ई-वे बिल जांच के दौरान जीएसटी अधिकारियों के साथ अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में नया मोड़ आ गया है। विभागीय कार्रवाई और कानूनी दबाव के बीच संबंधित व्यापारी ने लिखित रूप से बिना शर्त माफी मांग ली है।
जानकारी के अनुसार, 21 मई 2026 को जीएसटी विभाग के अधिकारी ई-वे बिल की नियमित जांच कर रहे थे। इसी दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा जांच कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। आरोप है कि अधिकारियों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया। इतना ही नहीं, विभाग द्वारा जांच के लिए वैध रूप से कब्जे में लिए गए वाहन (CG14 MR2640) को भी जबरन छुड़ाकर ले जाया गया। इस पूरे घटनाक्रम में व्यापारी मोहित जैन, प्रदीप सोनी और उनके सहयोगियों की भूमिका सामने आई थी।






