राजनांदगाव – जिले के घुमका थाना क्षेत्र के मोहंदी गांव में स्थित जया केमिकल फैक्टरी में सोमवार भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है।
सूचना मिलते ही फैक्टरी प्रबंधन ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस की टीमों द्वारा आग बुझाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

यह घटना मोहंदी गांव की है, जहां जया केमिकल फैक्टरी में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि उसका धुआं दूर-दूर तक देखा जा सकता था, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस व दमकल विभाग इसकी जांच कर रहे हैं। फैक्टरी प्रबंधन ने तत्काल आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।







