रायगढ़ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले में देह व्यापार के विरुद्ध अभियान स्तर पर सख्त कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में शहर के होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल में संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में अवैध देह व्यापार संचालित होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।
सूचना पर एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा द्वारा थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से करीब शाम 7:30 बजे रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के तहत पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर रुपये देकर स्पा सेंटर भेजा गया। पाइंटर से संकेत प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान होटल के तीन अलग-अलग कमरों में तीन महिलाएं मिलीं। महिलाओं की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों द्वारा कमरों की तलाशी ली गई, जहां आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
हम बाहरी वेबसाइटों के लिंक प्रदान कर सकते हैं, लेकिन हम उन बाहरी वेबसाइटों की सामग्री, सटीकता या उपलब्धता के लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। किसी भी बाहरी लिंक को शामिल करने का मतलब यह नहीं है कि हम उस लिंक की सामग्री का समर्थन करते हैं।






