मुंबई में आरएसएस के शताब्दी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां फिल्म जगत की कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। सलमान खान, अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और रुपाली गांगुली के अलावा सिंगर अदनान सामी भी नजर आए। उन्होंने सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ खाना खाते वक्त की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने अदनान की जमकर आलोचना की। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने अदनान सामी की मौजूदगी को लेकर खासतौर से तीखे बयान दिए। इस पर अब अदनान ने भी उन्हें करारा जवाब दिया है।
संजय राउत को दिया करारा जवाब
इसी पोस्ट में उन्होंने संजय राउत को जवाब देते हुए लिखा है, ‘और. मेरे प्यारे संजय, जिस घटिया तरीके से आप हारमोनियम बजाते हैं, उसके लिए आपके प्यारे पिता को दोष देना बहुत गलत होगा। आपकी उंगलियां पूरी तरह से गलत और बेतरतीब हैं। मुझे आपको सिखाकर खुशी होगी। मैं कोई राजनेता नहीं हूं, मैं एक संगीतकार हूं जो अपने गानों से प्यार फैलाता है और इसलिए जो भी मुझे प्यार देगा, मैं उससे प्यार करूंगा। मैं आप सभी से भी प्यार करता हूं। अगली बार प्यार आजमाएं। बस इतना ही! जय हिंद और जय महाराष्ट्र’।
अदनान सामी ने साझा की थीं तस्वीरें
बता दें कि अनदान सामी कई अन्य फिल्मी सितारों के साथ आरएसएस के शताब्दी समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे सरसंघचालक के साथ भोजन करते दिखे। इसके साथ लिखा, ‘सरसंघचालक मोहन भागवत जी के साथ एक शानदार दिन बिताया। उन्हें बोलते हुए सुनना बहुत अच्छा लगा और उन्होंने बहुत सारी गलतफहमियों और मिथकों को बहुत अच्छे से समझाया और दूर किया। एक अविश्वसनीय सज्जन और खूबसूरत इंसान’।साभार अमर उजाला