रायपुर, उरला, सिलतरा, सिमगा और तिल्दा में लोहा कारोबारियों के 45 ठिकानों पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई में करीब 7 करोड़ नकद और लाखों की ज्वेलरी बरामद हुई।
रायपुर – आयकर विभाग को लोहा कारोबारियों के 45 ठिकानों पर तलाशी के दौरान करीब 7 करोड़ रुपए नकद और लाखों रुपए की ज्वेलरी मिली है। इसके संबंध में पूछताछ कर बयान लिया जा रहा है। उक्त ज्वेलरी और कैश का हिसाब नहीं देने पर जब्त कर लिया जाएगा। शुक्रवार को दूसरे दिन कारोबारियों के 18 बैंक लॉकर और करोड़ रुपए की अघोषित आय को प्रॉपर्टी में निवेश करने संबंधी दस्तावेज मिले है।
छानबीन करने के साथ ही जांच के लिए जब्त
बताया जाता है कि टैक्स चोरी करने के लिए कारोबारी बोगस बिल्डिंग के साथ अधिकांश काम कच्चे में करते थे। फैक्ट्रियों में जांच के दौरान निर्धारित स्टॉक से कई गुना कच्चा, अर्धनिर्मित और निर्मित सामान मिला है। इसे देखते हुए स्टॉक रजिस्टर, लेनदेन, खरीदी-बिक्री और कुल आय-व्यय एवं रिटर्न को जांच के दायरे में लिया गया है। बता दें कि आयकर अन्वेषण विभाग ने 4 दिसंबर को रायपुर, उरला, सिलतरा, सिमगा और तिल्दा स्थित फैक्ट्री, दफ्तर, गोदाम और कारोबारियों के घर की तलाशी ली थी।






