Home छत्तीसगढ़ सुप्रीम कोर्ट आदेश की अवहेलना, जांच रिपोर्ट दबाने का आरोप,बलौदाबाजार-भाटापारा शिक्षा विभाग...

सुप्रीम कोर्ट आदेश की अवहेलना, जांच रिपोर्ट दबाने का आरोप,बलौदाबाजार-भाटापारा शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप

24
0

भाटापारा – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) बलौदाबाजार-भाटापारा में संविदा भर्ती को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भर्ती प्रक्रिया में व्यापक अनियमितताओं, नियम विरुद्ध चयन, अंक हेरफेर और कथित रूप से करोड़ों रुपये के लेन-देन के आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर 2023 को जिला शिक्षा विभाग ने “वॉक-इन इंटरव्यू” के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया था तथा 6 अक्टूबर 2023 को प्राविण्य सूची प्रकाशित की गई। इसके बाद बड़ी संख्या में शिकायतें जिला चयन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर को प्राप्त हुईं।

तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन :

शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर ने जिला स्तरीय तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। समिति की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार— सहायक शिक्षक पद के लिए विज्ञापन में केवल डीएड / डीएलएड (D.Ed./D.L.Ed.) योग्यता मान्य थी, फिर भी कथित रूप से भारी रकम लेकर बीएड ( B.Ed.) अभ्यर्थियों को भी योग्य माना गया, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है।