जगदलपुर –
छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर में डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के सामने बाइक और ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। इस हादसे में कुल 12 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से कुछ को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती करवाया गया है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।
डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के सामने तेज रफ्तार बाइक और ऑटो की भिड़ंत में बड़ा हादसा हुआ. ऑटो पलटने से उसमें सवार 12 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को मेकाज में भर्ती कराया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर स्ट्रीट लाइट की कमी और वाहनों की तेज रफ्तार के कारण यहां लगातार हादसे बढ़ रहे हैं. कुछ दिन पहले इसी जगह दो एमबीबीएस छात्रों की मौत हुई थी. लोगों ने इस मार्ग पर ट्रैफिक कंट्रोल, सिग्नल और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है.






