Home छत्तीसगढ़ मैनपुर को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिया बड़ी सौगात – 45...

मैनपुर को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिया बड़ी सौगात – 45 साल बाद हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन का होगा निर्माण

135
0


शेख हसन गरियाबंद
– मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार मैनपुर पहुंचे छत्तीसगढ सरकार के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्वयं स्कूली छात्र छात्राओं से मुलाकात उनसे उनकी समस्याओं को जाना इस दौरान छात्र छात्राओं द्वारा बताया गया कि मैनपुर मे वर्षा पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रारंभ किया गया है लेकिन आज तक भवन का निर्माण नही करने के कारण छात्र छात्राओं को पढाई करने मे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बारिश के दिनों मे जर्जर भवन से पानी कमरो के भीतर झरने की तरह गिरता है बच्चो की बात सुनकर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने मौके से ही अपने विभाग के उच्च अफसरो को फोन कर मैनपुर में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश देते हुए मैनपुर में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन के लिए करोड़ो रूपए राशि देने की घोषणा किया है जिससे पूरे छात्र छात्राओं के साथ क्षेत्र के लोगो में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है क्योंकि विष्णुदेव सरकार मे पहली बार शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का मैनपुर आगमन हुआ और इस क्षेत्र की बहुत पुरानी मांग हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण के लिए घोषणा किये जाने से क्षेत्र के लोगो ने मंत्री गजेन्द्र यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है और इसका जनता के बीच व्यापक प्रतिक्रियाएं देखने को मिली।

मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर में सन् 1980 आज सें 45 वर्ष पहले हायर सेकेंडरी स्कूल शासन प्रशासन द्वारा खोला गया है लेकिन आज तक हायर सेकेंडरी स्कूल का भवन निर्माण नहीं किया गया है विद्यालय में लगभग 600 छात्र-छात्राए अध्यनरत है और 08 व्याख्याताओं के पद रिक्त पड़े हुए हैं महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसा नहीं कि इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को ना हो समय-समय पर क्षेत्रवासियों द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा अधिकारियों से शिक्षक की कमी को दूर करने मांग किया जाता है लेकिन अब तक आश्वासन ही मिला है।

मंत्री गजेन्द्र यादव के प्रति छात्र-छात्राओं एवं पालकों जताया आभार

शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष योगेश शर्मा, मैनपुर सरपंच श्रीमती हनीता नायक, हरदीभाठा सरपंच मालती कोर्राम, जनपद सदस्य कुमारी बाई पटेल, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य शेख हसन खान,रामकृष्ण ध्रुव, गेंदू यादव, गज्जू यादव एवं क्षेत्र के लोगो ने शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा मंत्री गजेन्द्र यादव ने छात्र छात्राओं की समस्या को देखते हुए स्वयं मैनपुर में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण की घोषणा किया है जो क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है क्षेत्र के लोग लंबे समय से स्कूल भवन निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे थे।