Home छत्तीसगढ़ 29 नवम्बर को मैनपुर क्षेत्र के प्रथम मडाई मेला ग्राम गौरघाट में...

29 नवम्बर को मैनपुर क्षेत्र के प्रथम मडाई मेला ग्राम गौरघाट में आयोजित होगा

304
0

गरियाबंद – मैनपुर क्षेत्र में अब धान कटाई के साथ ही मड़ाई मेला का दौर प्रारंभ हो जायेगा मैनपुर क्षेत्र के प्रथम मड़ाई मेला का आयोजन ग्राम गौरघाट में 29 नवम्बर दिन शनिवार को आयोजित किया गया है,

इस दौरान क्षेत्रभर के देवी देवताओं की ध्वज एंव सवारी ग्राम गौरघाट पहुचेंगी जंहा विशेष पुजा अर्चना कर मड़ाई बिहाई जायेगी और रात में रंगांरंग सांस्कृतिक कार्यक्रम छत्तीसगढी लोककला मंच बालोद धनेली के द्वारा लहर गंगा की प्रस्तुती दी जायेगी।

क्षेत्र के प्रथम मडाई मेला को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, उक्त जानकारी ग्राम के पूर्व सरपंच खेलन दीवान एंव सभी ग्रामवासियों ने देते हुए क्षेत्रवासियों को मडाई मेला में शामिल होने की अपील की है।