दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU प्रत्याशी अनंत सिंह को चुनाव आयोग के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया है. उनके साथ दो सहयोगी भी पकड़े गए हैं. जन सुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी ने इसे ‘देर आए दुरुस्त आए’ बताते हुए कार्रवाई की सराहना की. News18 पर लाइव अपडेट जारी है.
पटना – दुलारचंद यादव हत्या मामले में JDU प्रत्याशी और पूर्व विधायक अनंत सिंह सहित 3 को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है. पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी हुई है. पुलिस टीम अनंत सिंह को देर रात बाढ़ से लेकर पटना पहुंची. इस दौरान रास्ते भर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. DGP विनय कुमार ने पुष्टि की है कि अनंत सिंह की यह गिरफ्तारी चुनाव आयोग के निर्देश पर की गई है.
तेजस्वी का बयान
बाहुबली अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए RJD नेता तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर हमला बोला है. अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव ने कहा, “यह तो होना ही था. जिस तरह से मोकामा में घटना घटी थी, उसके बाद यह कार्रवाई होनी ही थी.”

उन्होंने आगे कहा, “आज भी प्रधानमंत्री कई जगह आ रहे हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं दिखता कि प्रदेश में कई जगह अपराध हुए हैं. राज्य में ‘महाजंगलराज’ की स्थिति बनी हुई है.”
पटना में मोकामा हत्याकांड को लेकर जिला प्रशासन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें पटना के DM और SSP दोनों मौजूद थे.
पटना DM का बयान: आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई
पटना DM ने कहा कि जिला और पुलिस प्रशासन ने मोकामा की घटना को काफी गंभीरता से लिया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि आचार संहिता एक मजबूत स्तंभ है, और चुनाव आयोग EC के स्पष्ट निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है.
- चेकिंग पॉइंट: हर विधानसभा में 50 से अधिक चेकिंग पॉइंट लगाए गए हैं, जहाँ CPF (केंद्रीय पुलिस बल) की मदद से सघन अभियान चलाया जा रहा है.
- अधिकारियों को चेतावनी: DM ने सभी अफसरों से आग्रह किया है कि अगर आचार संहिता का उल्लंघन हुआ तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
- लक्ष्य: EC द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत पूरे कानून और व्यवस्था को फॉलो करते हुए चुनाव प्रक्रिया संपन्न की जाएगी.
पटना SSP का बयान: गिरफ्तारी का आधार और आगे की कार्रवाई
पटना SSP ने हत्याकांड से जुड़े अहम खुलासे किए:
- गोली मारे जाने की पुष्टि: SSP ने पुष्टि की कि दुलारचंद यादव को गोली भी मारी गई थी, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का मुख्य कारण कुचलना बताया गया था.
- गिरफ्तारी का आधार: हत्या के आरोप में मुख्य अभियुक्त अनंत सिंह समेत तीनों की गिरफ्तारी वीडियो फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर की गई है.
- रिमांड: पटना पुलिस SSP ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद तीनों को रिमांड पर लेगी.
- आगे की प्रक्रिया: फिलहाल, अनंत सिंह को अज्ञात स्थान पर रखा गया है, और उनकी पेशी के बाद बाढ़ कोर्ट के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
- CID जांच: मामले की जाँच अब CID (अपराध अनुसंधान विभाग) द्वारा भी की जा रही है.
- अधिकारियों पर कार्रवाई: SSP ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और माहौल बिगाड़ने के आरोप में कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई है.
टाल इलाके में छापेमारी जारी
दुलारचंद हत्याकांड के बाद मोकामा में हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर पुलिस की स्पेशल टीम सक्रिय हो गई है. पुलिस ने देर रात मोकामा के टाल समेत कई इलाकों में छापेमारी की है.
दुलारचंद हत्याकांड के बाद मोकामा में हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर पुलिस की स्पेशल टीम सक्रिय हो गई है. पुलिस ने देर रात मोकामा के टाल समेत कई इलाकों में छापेमारी की है.
मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. जिनसे पुलिस गहन पूछताछ कर रही है. पुलिस की टीमें केवल अनंत सिंह के पक्ष के ही नहीं, बल्कि दूसरे पक्ष के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही हैं.
गिरफ्तारी पर क्या बोले पीयूष प्रियदर्शी
दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से JDU उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर जन सुराज पार्टी के मोकामा से उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने न्यूज एजेंसी ANI से टेलीफोन पर बातचीत में कहा, “यह एक अच्छा कदम है, लेकिन अगर वे पहले कार्रवाई करते तो अच्छा होता. आज वह 50 वाहनों के काफिले में घूम रहे थे और चुनाव प्रचार में भी शामिल हुए. जब उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, तो उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया जाना चाहिए था. लेकिन देर आए दुरुस्त आए. अब महत्वपूर्ण यह है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कैसे करती है. यह उनके परिवार के लिए राहत की बात है.”

अनंत सिंह के साथ 3 गिरफ्तार
एसएसपी कर्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि अनंत सिंह मुख्य आरोपी बनाए गए हैं. उनके साथ 2 सहयोगी मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी गिरफ्तार किया गया है. इस हत्याकांड में 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस ने यह गिरफ्तारी प्रत्यक्षदर्शियों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की है.

हिरासत में 80 संदिग्ध
वहीं, पटना डीएम डॉ. थियागराजन एसएम ने कहा कि इस हत्याकांड को गंभीरता से लिया गया है. पिछले 48 घंटों से दिन-रात कैंप कर जांच की जा रही है. अब स्थिति पूरी तरह से सामान्य है. असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है. बीते दिनों 80 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. ऐसे में अब मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
हाई अलर्ट पर मोकामा
गिरफ्तारी के मद्देनजर मोकामा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है. बताया गया है कि जितेंद्र राणा पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और किसी भी तरह की हिंसा या अशांति को रोकने के लिए बाढ़ में अतिरिक्त पुलिस बल भी भेजा गया है.