Home मध्यप्रदेश किस हाल में हैं कमलनाथ की सरकार गिराने वाले 22 नेता?.. क्या...

किस हाल में हैं कमलनाथ की सरकार गिराने वाले 22 नेता?.. क्या ‘वफ़ा’ और ‘गद्दारी’ के बीच ख़त्म हो गई सियासत?

86
0

किसने गिराई कमलनाथ सरकार? ज्योतिरादित्य सिंधिया पर दिग्विजय का बंद कमरे का सच

मध्य प्रदेश में किसने गिराई थी कांग्रेस की सरकार, दिग्विजय सिंह के बाद कमलनाथ का बयान, एक्सप्लेनर स्टोरी में पढ़िए कैसे गिरी थी कमलनाथ सरकार.

भोपाल – राहुल गांधी जिस समय जिलाध्यक्षों को ताकतवर बनाने के साथ जमीन से पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं. ठीक उसी समय पार्टी में मध्य प्रदेश के किलेदार रहे दिग्विजय सिंह और कमलनाथ का आमने-सामने आना क्या राहुल गांधी के कांग्रेस को एकजुट करने के संगठन सृजन अभियान के पहले फेज में ही मिला बड़ा झटका नहीं है. 5 साल पहले कांग्रेस सरकार क्यों गिरी? इस सवाल पर कांग्रेस के दो दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ आमने सामने हैं.

5 पहले कांग्रेस की सरकार किसने गिराई, अब तक इस सवाल के निशाने पर बीजेपी और विधायकों की खरीद फरोख्त को वजह बताया गया था, लेकिन अब खुद के कांग्रेस के नेताओं ने अंदरखाने की जो कहानी सामने रखी है. तो बीजेपी को भी मौका मिल गया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि “2020 में कांग्रेस का काफिला क्यों लुटा सबके सामने है.”

2020 में गिरी कांग्रेस की सरकार पर 5 साल बाद कोहराम

टाइमिंग पर गौर कीजिए तो जिस समय राहुल गांधी मध्य प्रदेश के 71 जिलाध्यक्षों के साथ दिल्ली में पार्टी की जमीनी मजबूती को लेकर मंथन कर रहे थे. ठीक उसी समय में मध्य प्रदेश के ही 2 दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह बयानों में एक दूसरे को 2020 में गई सत्ता का जिम्मेदार बता रहे थे. जब नेताओं के सार्वजनिक तौर पर दिए गए बयान प्रदेश कांग्रेस में किसी भूकंप से कम नहीं. तब दूसरी पीढ़ी के नेता साज संभाल की कोशिश में जुटे हैं.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ से जुड़े सवाल पर कहा कि “जितनी मेरी उम्र है, उतना तजुर्बा दोनों नेताओं का है. दोनों में छोटे और बड़े भाई का प्रेम, अपनत्व, मोहब्बत और केमिस्ट्री है. उनके पास ये कला है कि कैसे चर्चा करवाएं. हम और आपको उनकी चिंता करने की जरुरी नहीं है. उनकी केमिस्ट्री और दांव हम लोगों को समझ नहीं आएगा. बाकी प्रदेश अध्यक्ष के नाते तो मुझे पार्टी का भविष्य देखना है. जो सरकार गिर गई, वो वापस तो नहीं आएगी. मुझे अब ये देखना है कि सरकार आगे कैसे बनेगी.”

MP CONGRESS GOVT FELL 2020

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस नेता

नरोत्तम बोले कांग्रेस की नाव में इस कप्तान ने किया छेद

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि “हम तो पहले पहले से ही कहते थे कि कमलनाथ नहीं दिग्विजय सिंह सरकार चला रहे थे. उन्होंने कहा कि कमलनाथ जब आप सच की राह पर चल ही दिए हैं, तो लगे हाथ यह भी बता दें कि डेढ़ साल की सरकार में सुपर सीएम दिग्विजय सिंह ने आपसे भ्रष्टाचारी फैसले करवाए. डॉ. मिश्रा ने आरोप लगाया कि सरकार गिरने की वजह कांग्रेस की अंदरूनी कलह थी.

उन्होंने तंज कसा उस समय मंत्री व वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने भी यही बात कही थी, लेकिन कमलनाथ की आंखों पर दिग्विजय ने पट्टी बांध रखी थी. आज उन्हें सच्चाई याद आ रही है. उन्होंने कटाक्ष किया कि असलियत यही है कि कांग्रेस की नाव डुबोने का काम कप्तान ने ही छेद कर किया था.”