Home मध्यप्रदेश ‘गुटखा खाने चलोगी’… युवती को झांसे में लिया, फिर 2 युवकों ने...

‘गुटखा खाने चलोगी’… युवती को झांसे में लिया, फिर 2 युवकों ने खेत में किया गैंगरेप;…

69
0
जबलपुर के एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि घटना बेहद गंभीर है. पीड़िता की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया.

जबलपुर – मध्यप्रदेश के जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र के नागर-निवरी गांव में एक युवती के साथ गुटका खिलाने के लालच में अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है।

गुटखा दिलाने के बहाने ले गए

घटना बीती रात की है, जब पीड़िता अपने घर के आंगन में सो रही थी. उसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले दोनों आरोपी वहां पहुंचे और युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए. उन्होंने युवती से कहा कि वे उसे गुटखा दिला देंगे. युवती उनके झांसे में आ गई और उनके साथ चली गई. आरोपियों ने सुनसान खेत में पहुंचकर पहले उससे छेड़छाड़ की. फिर जबरदस्ती करने लगे. जब युवती ने विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की तो दोनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया.

इस वारदात को गांव के ही दो आरोपियों पवन और राजेंद्र भूमिया ने अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी दोनों युवक 24 वर्षीय युवती के घर पहुंचे और उसे गुटका खिलाने का लालच देकर घर से बाहर ले गए। इसके बाद उन्होंने युवती का अपहरण कर उसे एक खेत में ले जाकर गैंगरेप किया।

घटना के बाद पीड़िता ने तिलवारा पुलिस थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।