Home छत्तीसगढ़ रायपुर में नशे में धुत पुलिसकर्मी की करतूत कैमरे में कैद, युवक...

रायपुर में नशे में धुत पुलिसकर्मी की करतूत कैमरे में कैद, युवक से छीने …

48
0

रायपुर – राजधानी रायपुर में पुलिस महकमे की छवि को दागदार करने वाला मामला सामने आया है। गंज थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में धुत होकर एक मजदूर युवक से तलाशी के बहाने ₹2000 रुपये निकाल लिए। जब युवक ने विरोध किया तो पुलिसकर्मी ने उसके साथ गाली-गलौज और बदसलूकी शुरू कर दी।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यह पूरी घटना फाफाडीह शराब दुकान के पास हुई, जहां मजदूरी करके लौट रहा युवक चेकिंग के नाम पर रोका गया। मामला तब तूल पकड़ गया जब स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मी को घेर लिया और उसकी करतूत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिसकर्मी के नशे में होने की पुष्टि

पीड़ित युवक ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। शुरुआती जांच में पुलिसकर्मी के नशे में होने की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी ने कहा कि दोषी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पीड़ित को मुआवजा दिलाने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं।