पटना – बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा ऐलान करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी बनाया है। प्रधान के साथ केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा भी कई अन्य पदों पर पार्टी ने नेताओं को जिम्मेदारी दी है।
बिहार में बहुत जल्द विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस बीच, एनडीए और महागठबंधन में शामिल दल सीटों के बंटवारे के काम में जुट गए हैं हालांकि दोनों ही गठबंधनों के लिए सीटों का बंटवारा करवाना इतना आसान नहीं है क्योंकि सभी राजनीतिक दल ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी और भागीदारी की मांग कर रहे हैं।






