Home देश हमको छुआ और अश्लील मैसेज भेजे…’: कॉलेज की छात्राओं ने जज के...

हमको छुआ और अश्लील मैसेज भेजे…’: कॉलेज की छात्राओं ने जज के सामने सुनाई कहानी; दिल्ली के आश्रम में गंदा काम

27
0
‘मेरे कमरे में आओ मैं तुमको…’, दिल्ली के कॉलेज में 17 लड़कियों ने लगाए स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर अश्लील मैसेज भेजने और यौन उत्पीड़न करने के आरोप, आखिर कब बंद होगा आश्रम और बाबा के नाम पर चलने वाला यह गंदा खेल?
दिल्ली के एक आश्रम में लड़कियों के साथ चल रहे गंदे खेल का खुलासा हुआ है। वंसत कुंज में एक आश्रम के अंदर चलाए जा रहे कॉलेज से यह मामला सामने आया है। यहां 17 छात्राओं ने चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर अश्लील मैसेज भेजने, छेड़छाड़ और जबरन शारीरिक संबंध बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि आश्रम में यह सब लंबे वक्त से चल रहा था और छात्राओं पर बाबा की मांगों को मानने के लिए दबाव बनाया जाता था।

नई दिल्ली – दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एक मैनेजमेंट कॉलेज के डायरेक्टर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के बारे में 17 छात्राओं ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बाबा पर केस दर्ज कर लिया गया है और उसके बाद से वह फरार है। बाबा पर छात्राओं संग अश्लील हरकते करने और उन्हें अश्लील मैसेजेस भेजने के आरोप लगाए हैं। यह कॉलेज एक आश्रम के अंदर चलाया जा रहा था और वहां मैनेजमेंट कोर्स कर रही छात्राओं ने चैतन्यानंद पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि उन पर बाबा की बातें मानने के लिए दवाब बनाया जाता था और संस्थान में काम करने वाली महिलाएं भी इसमें शामिल थीं। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब बाबा और आश्रम के नाम पर महिलाओं की इज्जत के साथ खिलवाड़ हुआ है, पहले भी कई बाबा और आश्रम इस तरह के आरोपों के घेरे में आ चुके हैं। चलिए, आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।