गरियाबंद – छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि मीर अली मीर आज मैनपुर पहुंचे जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया भाठीगढ़ स्कूल मे आयोजित कार्यक्रम मे अपने ओजस्वी व भावपूर्ण प्रस्तुतियो से श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया और अपने खास प्रसिद्ध रचनाएं नंदा जाहि का रे और छत्तीसगढ़ी महतारी वंदन जैसे काव्य पर खूब तालियां बटोरी। तहसील मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर भाठीगढ़ स्थित माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला के बच्चों का सम्मान किया गया
समाजसेवी संजय शर्मा कबीर के द्वारा अपने पिता स्वर्गीय रामाधार शर्मा एवं माता स्वर्गीय विमला शर्मा के स्मृति में एक समारोह आयोजित कर माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला के बच्चों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बैग, कंपास बाक्स एवं अन्य शैक्षिक सामग्री वितरण किया गया कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रख्यात कवि मीर अली मीर के द्वारा छत्तीसगढ़ी बोली में कविता पाठ करके बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक जनक ध्रुव के द्वारा संबोधित करते हुए साहित्य व कविता के महत्व को बताया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम के द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित किया गया। सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथियों का शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करके शाला परिवार द्वारा सम्मान किया गया।
आयोजित समारोह मे शिव शंकर महिला स्व सहायता समूह व जय मां शीतला महिला स्व सहायता समूह के द्वारा विद्यार्थियों को न्योता भोज कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य श्रीमती जामुन नेगी, सरपंच श्रीमती पुष्पा नेगी, शेख हसन खान,हरिश्चंद्र नेगी, आदिवासी समाज प्रमुख खेदु राम नेगी, लखन साहू, डाकेश्वर नेगी, अमृत ध्रुव, भूषण पांडे, विशेश्वर सिक्का,दामोदर साय नेगी, मोहम्मद एजाज मेमन ,पद्मिनी शांडिल, ईश्वरी बम्बोडे, सुषमा दास, द्रोण कुमार साहू, धनेश बघेल,दुर्गा चरण कोमर्रा, तोकेश्वरी पटेल,सरस्वती यादव, हेमलाल विश्वकर्मा, महेंद्र ध्रुवा एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि ग्रामीण व शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। सकल कार्यक्रम का संचालन शिक्षक यशवंत बघेल ने किया।






