Home छत्तीसगढ़ सुकमा के केरलापाल में नक्सलियों का खूनी तांडव, 2 ग्रामीणों की बेरहमी...

सुकमा के केरलापाल में नक्सलियों का खूनी तांडव, 2 ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या

22
0

सुकमा – बस्तर में एक बार फिर नक्सलियों ने खूनी खेल खेला है. खूंखार माओवादियों ने दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना सुकमा जिले के केरलापाल अंतर्गत ग्राम सिरसेटी के नंदापारा की है.

नक्सलियों ने ग्रामीणों को अगवा कर हत्या की

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नक्सली सोमवार देर रात गांव में पहुंचे और दो ग्रामीणों को अगवा कर लिया. बाद में दोनों को मौत के घाट उतार दिया. मृतकों के नाम पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र है.

नक्सलियों ने लगाया पुलिस मुखबिरी का आरोप

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पहुंच गया है. पूछताछ और जांच की जा रही है. जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने ग्रामीणों पर मुखबिरी का आरोप लगाया था. दो ग्रामीणों की हत्या के बाद क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है.

सुकमा पुलिस कर रही जांच

 डीएसपी परमेश्वर ने बताया कि मामले की जांच जारी है. विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी. वहीं, पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दे और अफवाहों पर ध्यान न दें.

बस्तर में लगातार जारी है ग्रामीणों की हत्या का सिलसिला

 नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के अलग अलग जिलों में माओवादी निर्दोष ग्रामीणों की हत्या कर रहे हैं. बस्तर पुलिस के अनुसार, साल 2025 में अब तक बस्तर में माओवादी हिंसा में कुल 32 लोगों की जान जा चुकी है.

9 शिक्षा दूतों की हत्या

बस्तर के धुर प्रभावित नक्सल इलाकों में माओवादी अब तक 9 शिक्षा दूतों की हत्या कर चुके हैं. जिसमें बीजापुर जिले में 5 और सुकमा में जिले में 4 शिक्षादूत शामिल है.