Home देश इस अनोखे पेड़ पर लगते हैं 40 तरह के फल, एक डाल...

इस अनोखे पेड़ पर लगते हैं 40 तरह के फल, एक डाल की कीमत में मिल जाएगा ढेर सारा सोना

48
0

दुनिया में पाए जाने वाले हर फल का अपना एक पेड़ होता है. इन फलों के पैदा करने में सीजन और मिट्टी का बराबर योगदान रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दुनिया में एक ऐसा पेड़ भी है, जिस पर 40 तरह के फल लगते हैं. इस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन यह बिल्कुल हकीकत है.

19 लाख है एक 1 डाल की कीमत

इस पेड़ को अमरीका की सेराक्यूज यूनिवर्सिटी में विजुअल आर्ट्स के प्रफेसर वॉन ऎकेन ने तैयार किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चालीस तरह के फल एक साथ उगना ग्राफ्टिंग के जरिए संभव हुआ है.

सैम को इस पेड़ को उगाने में कई सालों का समय लगा. आपको जानकर हैरानी होगी कि ‘ट्री ऑफ 40’ की कीमत करीब 19 लाख रुपये है क्योंकि, इसके एक डाल के जरिए आप इस पेड़ को बड़े आराम से उगाया जा सकता है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्राफ्टिंग मानव निर्मित तकनीक है. इसके तहत एक पेड़ पर दूसरे पौधे को तैयार किया जाता है. इसके लिए सर्दियों में पेड़ की एक टहनी कली समेत काटकर अलग कर ली जाती है. इसके बाद उस टहनी को किसी दूसरे पेड़ में छेद करके लगा दिया जाता है और उस जगह पर पोषक तत्वों का लेप लगाकर सर्दी भर के लिए पट्टी बांध दी जाती है. इसके बाद टहनी धीरे–धीरे मुख्य पेड़ से जुड़ जाती है और उसमें फल–फूल आने लगते हैं.