Home छत्तीसगढ़ शा.उ.मा.विद्यालय झरगांव में तोरण लाल नेताम ने प्राचार्य के रूप में...

शा.उ.मा.विद्यालय झरगांव में तोरण लाल नेताम ने प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया

50
0

गरियाबंद – मैनपुर विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झरगांव में आज तोरण लाल नेताम ने प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया वहीं पूर्व प्राचार्य अभय कश्यप की उपलब्धि प्राचार्य के रूप में उत्कृष्ट रहा है।समस्त स्टाफ की संक्षिप्त बैठक लेकर वर्ष 2025,26 की बेहतर परिणाम हेतु रणनीति बनाई, एवं सब से मिलकर काम करने की प्रेरणा प्रदान किए।

वहीं पूर्व प्राचार्य अभय कश्यप की सत्र 2016 से अब तक के कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रही इसी मध्य सत्र 2016 से सत्र 2024 तक कक्षा दसवीं की परीक्षा परिणाम हमेशा 95 प्रतिशत से ऊपर रही एवं कक्षा 12वीं की परीक्षा परिणाम हमेशा शतप्रतिशत रहे। ज्ञात हो कि सत्र 2022-23 में गरियाबंद जिला से उत्कृष्ट प्राचार्य से तत्कालीन संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन विकास उपाध्याय एवं गरियाबंद के तत्कालीन कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा पुरस्कृत किया गया।