Home देश Fact Check: PM मोदी की मां को गाली देने वाले का BJP...

Fact Check: PM मोदी की मां को गाली देने वाले का BJP से कनेक्शन? सामने आया सच

116
0
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि जिस शख्स ने पीएम मोदी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया, वह बीजेपी से जुड़ा हुआ है। एक अन्य शख्स की तस्वीर भी वायरल की जा रही है। फैक्ट चेक में वायरल दावा गलत निकला है।

दरभंगा – बिहार के दरभंगा में पीएम मोदी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मोहम्मद रिज़वी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा था।

वायरल वीडियो और शिकायत के बाद पुलिस ने रफीक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। हालांकि सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया गया कि आरोपी बीजेपी का सदस्य है, लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि वायरल दावे की असलियत क्या है और पूरा मामला कैसे सामने आया।

जानिए वायरल दावे की सच्चाई?

बिहार के दरभंगा में पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक मोहम्मद रिज़वी को लेकर सोशल मीडिया पर जो दावा किया जा रहा है कि वे बीजेपी के सदस्य हैं और उन्होंने जानबूझकर कांग्रेस मंच से पीएम मोदी को गाली दी, वह सही नहीं है। वायरल पोस्ट में उनके बीजेपी नेताओं के साथ फोटो भी दिखाए गए थे, लेकिन वास्तविकता अलग है।

दरअसल, जिस युवक को दरभंगा में गिरफ्तार किया गया, वह स्थानीय निवासी है और बीजेपी का सदस्य नहीं है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फोटो मध्यप्रदेश के बीजेपी नेता का है, जिनका भी नाम मोहम्मद रिज़वी है। उनका दरभंगा के मामले से कोई संबंध नहीं है। इसलिए सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे दावे में भ्रम है और लोगों को इस वायरल जानकारी को सच मानने से बचना चाहिए।

दरभंगा का रहने वाला है मोहम्मद रिज़वी उर्फ राजा

दरभंगा पुलिस ने 27 अगस्त 2025 को महागठबंधन के नेताओं द्वारा आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के दौरान माननीय प्रधानमंत्री भारत के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा दरभंगा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी ने सिमरी थाना में महागठबंधन के नेताओं के खिलाफ आवेदन दर्ज कराया।