Home छत्तीसगढ़ बड़ा फैसला – बहुचर्चित यश शर्मा हत्याकांड में कोर्ट ने चारों आरोपियों...

बड़ा फैसला – बहुचर्चित यश शर्मा हत्याकांड में कोर्ट ने चारों आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा, जानिए घटना

36
0

रायपुर – बहुचर्चित यश शर्मा हत्याकांड में लंबी सुनवाई के बाद आज विशेष एट्रोसिटी कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोषियों में तुषार पाहुजा, यश खेमानी, चिराग पंजवानी और तुषार पंजवानी समेत सभी आरोपी शामिल हैं।

अदालत के इस फैसले के बाद कोर्ट परिसर में नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला, जहां एक आरोपी ने वीडियो रिकॉर्ड कर रहे पत्रकार से गाली-गलौज कर दी। यह मामला 13 अक्टूबर 2024 को शुरू हुआ था,

जब यश शर्मा का शैलेंद्र नगर में हर घर तिरंगा अभियान तिरंगे के सुनहरे रंगों से जगमगाए घर अपहरण किया गया। आरोपियों ने उसे अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किया। सिगरेट से जलाया और चाकू से घायल किया। गंभीर रूप से घायल यश शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लगभग तीन महीने तक इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

शुरुआत में अपहरण और हत्या का मामला तेलीबांधा थाना में दर्ज हुआ था, जबकि बाद में परिस्थितियों के आधार पर राजेंद्र नगर थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई। इस दौरान आरोपी फरार होने की कोशिश करते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।