गढ़ चौपले में रहने वाली एक महिला अपने प्रेमी के साथ सिंभावली थाना क्षेत्र के एक होटल में रंगरलियां मना रही थी, तभी पीछा करते हुए आए पति ने जब छापा मारा तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गया.
हापुड़ – यूपी के हापुड़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां गढ़ चौपले में रहने वाली एक महिला अपने प्रेमी के साथ सिंभावली थाना क्षेत्र के एक होटल में रंगरलियां मना रही थी, तभी पीछा करते हुए आए पति ने जब छापा मारा तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गया. महिला के पति को देखकर महिला तो बाथरूम में छिप गई और प्रेमी ने अपनी कुटाई से बचने के लिए नग्न अवस्था में ही होटल से दौड़ लगा दी. हाईवे तक प्रेमी दौड़ता हुआ भाग गया, लेकिन इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
रंगरलिया मनाते पकड़े गए
जानकारी के अनुसार, गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला गढ़ चौपला में रहने वाली एक महिला का विवाद उसके पति और ससुरालियों से चल रहा है. बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर एफआईआर भी दर्ज करा रखी है. पति को अपनी पत्नी के चाल-चलन पर शक था और उसका यह शक गुरुवार को यकीन में उस समय बदल गया, जब वह अपनी पत्नी का पीछा करते-करते सिंभावली थाना क्षेत्रान्तर्गत एक होटल में जा पहुंचा. यहां उसने जब रूम पर छापा मारा तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गया.
नग्न प्रेमी जब हाईवे पर दौड़ने लगा
महिला अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी. पति को सामने देखकर महिला तत्काल बाथरूम में छिप गई और उसका प्रेमी पति के हत्थे चढ़ गया. महिला के पति की कुटाई से भयभीत प्रेमी किसी तरह से नग्न अवस्था में ही बचकर भाग निकला और उसने होटल से लेकर हाईवे तक सड़क पर दौड़ लगानी शुरू कर दी. घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल पुलिस ने भी करनी शुरू कर दी है.






