केंद्र सरकार ने अश्लील कॉन्टेन्ट परोसने वाले 25 से ज्यादा ऐप्स को बैन कर दिया है। इनमें उल्लू ऐप और Altt ऐप भी शामिल हैं
नई दिल्ली – केंद्र सरकार ने आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करने वाले ऐप्स के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अश्लीलता परोसने वाले 25 ऐप्स पर बैन लगा दिया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ULLU समेत 25 ऐप पर बैन लगा दिया है। पोर्नोग्राफिक्स कंटेंट और आपत्तिजनक एड दिखाने वाले ऐप्स की पहचान करने के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह बड़ा कदम उठाया है।
नोटिफिकेश जारी
आपको बता दें कि, सरकार ने इस मामले से जुड़ा एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया कि, ”सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को निर्देश दिया है कि. वे इन 25 ऐप्स को अपने-अपने सर्वर से ठप करें और इनकी पहुंच को तुरंत बंद कर दें। एक रिपोर्ट में बताया गया कि, अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
ULLU समेत ये ऐप हुए बैन
- आल्ट -ALTT
- उल्लू -ULLU
- बिग शॉट्स ऐप -Big Shots app
- देशीफ्लिक्स -Desiflix
- बूमेक्स -Boomex
- नवरस लाइट -Navarasa Lite
- गुलाब ऐप -Gulab app
- कंगन ऐप -Kangan app
- बुल ऐप -Bull app
- जलवा ऐपा -Jalva app
- वाओ एंटरटेनमेंट -Wow Entertainment
- लुक एंटरटेनमेंट -Look Entertainment
- हिटप्राइम -Hitprime
- फेनियो -Feneo
- शोएक्स -ShowX
- सोल टॉकीज -Sol Talkies
- अड्डा टीवी -Adda TV
- हॉटएक्स वीआईपी -HotX VIP






