रायपुर – राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर के बिरोदा गांव में मर्डर की सनसनी वारदात सामने आई है। डबल मर्डर केस से पूरे गांव में दहशत है। घर के अंदर बुजुर्ग दंपति की खून से सनी लाश मिलीं। आशंका जताई जा रही कि हत्यारे आरोपियों ने बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतारा होगा।
फिलहाल, पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।






