Home छत्तीसगढ़ कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में छिपे बैठे हैं खूंखार नक्सली; तीन से चार...

कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में छिपे बैठे हैं खूंखार नक्सली; तीन से चार हेलीकॉप्टर से हो रही बमबारी

43
0
1500 से ज्यादा नक्सली घेरे में, 5  दिन से जारी मुठभेड़, हीट स्ट्रोक से बेहाल हुए जवान, हेलीकॉप्टर से पहुंचाए जा रहे अस्पताल
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में देश का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन जारी है। इस ऑपरेशन का आज शनिवार को पांचवां दिन है। बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में ‘ऑपरेशन कगार’ को लेकर सुरक्षा बल ने नक्सलियों के सुरक्षित पनाहगार में घुसकर मोर्चा संभाला हुआ है। नक्सलियों से लोहा लेने के लिये करीब दस से 12 हजार जवान नक्सलियों के बड़े कैडर के शीर्ष लीडर्स समेत 1500 नक्सलियों को पहाड़ी में ही घेर रखा है। माना जा रहा है कि सुरक्षा बल और नक्सलवाद के खिलाफ ये अंतिम लड़ाई लड़ाई है। करीब तीन से चार हेलीकॉप्टर से नक्सलियों पर बमबारी कर उनका खात्मा करने की कोशिश की जा रही है। पहाड़ी में लगातार 120 घंटों से सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

बीजापुर कर्रेगुट्टा,छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर –  तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन जारी है। पिछले चार दिनों से इस इलाके में ताबड़तोड़ मुठभेड़ चल रही है। हजारों जवान नक्सलियों के कोर क्षेत्र में घुसे हुए हैं और अब तक करीब 1000 से अधिक नक्सलियों को घेर लिया गया है।

तीन महिला नक्सलियों के शव बरामद

अब तक की कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने तीन महिला नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से भारी गोलीबारी हो रही है और ऑपरेशन की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स को भी रवाना किया गया है।

हीट स्ट्रोक का शिकार हुए जवान

गर्म मौसम में लगातार ऑपरेशन चलने से 15 से ज्यादा जवान हीट स्ट्रोक का शिकार हो गए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए तेलंगाना के वेंकटापुरम अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। हेलीकॉप्टर के माध्यम से इन जवानों को इलाज के लिए लाया जा रहा है।

भीषण गर्मी बनी चुनौती

इलाके में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे ऑपरेशन में लगे जवानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके, सुरक्षाबल पूरी मजबूती से मोर्चा संभाले हुए हैं और नक्सलियों के सफाए के लिए रणनीतिक रूप से कार्रवाई जारी है।

स्थिति पर लगातार नजर

सरकारी सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ स्थल पर स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है और ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक पूरा क्षेत्र नक्सलियों से मुक्त नहीं हो जाता।