रायपुर – आज छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल आ गए हैं। अधिकांश सर्वे में कांग्रेस को बढ़त का अनुमान है, पार्टी की भाजपा से कांटे की टक्कर है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान कराए जा चुके हैं। तीन दिसंबर को परिणाम आएंगे।






