राजगढ़ – मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसने लोगों को न सिर्फ चौंकाया है, बल्कि ‘लुटेरी दुल्हन’ नाम के एक संगठित गिरोह की आशंका को भी मजबूत कर दिया है. 23 अप्रैल को अंजनीलाल मंदिर में हुई विधिवत शादी के चंद मिनट बाद ही दुल्हन ‘बाथरूम’ जाने का बहाना बनाकर फरार हो गई. शादी से पहले दो लाख रुपये नकद भी लिए गए थे. ब्यावरा के पास स्थित बांकपुरा निवासी रामगोपाल वर्मा की शादी भोपाल देहात की रहने वाली एक महिला दिव्या भावभानी से तय हुई थी. इस पूरे विवाह का आयोजन दो दलालों-गोकुल वर्मा और जमनालाल वर्मा ने करवाया था. लड़की का आधार कार्ड और फोटो दिखाकर भरोसा दिलाया गया, और दूल्हे पक्ष से दो लाख रुपये की मांग की गई, जो रामगोपाल ने जेवर बेचकर और उधार लेकर जुटाए थे.
23 अप्रैल को अंजनीलाल मंदिर में शादी की पूरी रस्में पूरी हुईं. दिव्या ने मंगलसूत्र पहना, मांग भरी गई और मंदिर परिसर में शादी का वीडियो भी बनाया गया. लेकिन जैसे ही विदाई की बारी आई, दिव्या ने बाथरूम जाने की बात कही और फिर वापस नहीं लौटी. सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि वह किसी अन्य युवक के साथ फरार हो गई. रामगोपाल और उसके परिवार ने पूरे एक महीने तक दिव्या और उसके साथियों की तलाश की. किसी भी नंबर पर कॉल नहीं लगा, पता नहीं चला. हारकर बीते शुक्रवार को ब्यावरा सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने दिव्या भावभानी, गोकुल वर्मा और जमनालाल वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है. फिलहाल तीनों फरार हैं.
ठगी या संगठित अपराध? पुलिस को गिरोह का शक
स्थानीय पुलिस को संदेह है कि यह महज एक शादी नहीं, बल्कि एक संगठित ठगी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है. ब्यावरा, भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से ‘लुटेरी दुल्हनों’ के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें कुंवारे पुरुषों को शादी का झांसा देकर आर्थिक रूप से लूटा गया.

वायरल हो रहे हैं फेरे और मांग भरने के वीडियो
इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि शादी की रस्मों के सभी वीडियो और फोटो मौजूद हैं. एक ओर दुल्हन को सिंदूर भरते और मंगलसूत्र पहनते हुए देखा जा सकता है, वहीं दूसरी ओर कुछ ही घंटों बाद उसी दुल्हन का कोई सुराग नहीं मिलता.

स्थानीय लोगों की नाराजगी: “पुलिस कर रही है ढील”
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं अब नियमित हो गई हैं और पुलिस की सुस्त कार्रवाई से आरोपी बेखौफ होकर नए शिकार ढूंढते हैं. यदि समय रहते सख्त कार्रवाई होती, तो यह नेटवर्क अब तक उजागर हो गया होता
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं अब नियमित हो गई हैं और पुलिस की सुस्त कार्रवाई से आरोपी बेखौफ होकर नए शिकार ढूंढते हैं. यदि समय रहते सख्त कार्रवाई होती, तो यह नेटवर्क अब तक उजागर हो गया होता