प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। तलवारों से भी हमला हुआ। कई पुलिसकर्मी घायल हैं। डीजीपी ने इसका ठिकरा कौमी इंसाफ मोर्चा पर फोड़ा है।
चंडीगढ़ – सिख कैदियों की रिहाई और गुरु ग्रंथ साहिब के बेअदबी के मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री का आवास घेरने निकले प्रदर्शनकारियों की बुधवार को सेक्टर-51/52 की सीमा पर पुलिस से हिंसक झड़प हो गई। पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। तलवारों से भी हमला हुआ। कई पुलिसकर्मी घायल हैं। डीजीपी ने इसका ठिकरा कौमी इंसाफ मोर्चा पर फोड़ा है। इशारो-इशारों में उन्होंने पंजाब पुलिस पर भी सवाल उठाए।
मोहाली के वाईपीएस चौक के पास एक महीने से प्रदर्शन चल रहा है। कौमी इंसाफ मोर्चा के समर्थक मांगों को लेकर तीन दिन से प्रदर्शनकारी पंजाब के मुख्यमंत्री आवास जाना चाहते थे। बुधवार को भी कई लोगों के जत्थे ने चंडीगढ़ में दाखिल होने की कोशिश की। इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश की। देखते ही देखते चंडीगढ़-मोहाली सीमा हिंसा का मैदान बन गई और पुलिस के साथ झड़प हुई।

बैरिकेड पर चढ़ते प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का प्रयोग

डीजीपी प्रवीन रंजन ने कहा कि तीन दिन पहले प्रदर्शनकारियों ने घोषणा की थी कि वह सीएम आवास की तरफ जाना चाहते हैं। पुलिस की तरफ से उन्हें बताया गया कि चंडीगढ़ में धारा-144 लगी हुई है। सीएम आवास का इलाका हाई सिक्योरिटी जोन में आता है। इसलिए वहां पर किसी भी तरह के प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दी जा सकती है।
मूसेवाला की मां के आते ही मोर्चा विरोधी लगे नारे





