उत्तराखंड – केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश होने के खबर है। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा केदाननाथ धाम से 2 किलोमीटर पहले हुआ। जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का था। हेलीकॉप्टर फाटा से केदारनाथ के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा था। इसी बीच वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत और बचाव के लिए प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है।
बताया जाता है कि हादसे की वजह खराब मौसम हो सकता है। क्योंकि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त तेज बारिश हो रही थी। मौसम अचानक खराब हो गया था। साथ ही इलाके में घना धुंध छाया हुआ हुआ था।






