Home देश ‘भ्रष्टाचार के मामलों में पकड़े गए अपराधियों की तुलना शहीदों से क्यों?’,...

‘भ्रष्टाचार के मामलों में पकड़े गए अपराधियों की तुलना शहीदों से क्यों?’, केजरीवाल के बयान पर भगत सिंह के रिश्तेदार ने साधा निशाना

39
0
शहीद भगत सिंह के रिश्तेदार हरभजन सिंह ढाथ ने सीएम केजरीवाल के उस बयान को लेकर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन आज के भगत सिंह हैं। गौरतलब है कि सीबीआई की ओर से पूछताछ के लिए मनीष सिसोदिया को बुलाए जाने पर केजरीवाल ने ये बात कही थी।

भ्रष्टाचार के मामलों में पकड़े गए अपराधियों की तुलना शहीदों से क्यों?

नई दिल्ली – दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया  और मंत्री सत्येंद्र जैनकी तुलना शहीद भगत सिंह से करने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। शहीद भगत सिंह के रिश्तेदार हरभजन सिंह ढाथ  ने केजरीवाल के बयान पर आपत्ति जताई है। हरभजन सिंह ने कहा, ‘भ्रष्टाचार के मामलों में पकड़े गए अपराधियों की तुलना शहीदों से क्यों की जा रही है? वह इससे क्या राजनीतिक लाभ चाहते थे? आपकी जो भी लड़ाई है, उसे राजनीतिक रूप से लड़ें।’

हरभजन ने कहा, ‘सत्ता में चुने जाने का उनका (भगत सिंह का) मिशन कभी नहीं था, वरना वह बच सकते थे और उन्हें फांसी नहीं दी जा सकती थी। उन्हें पंजाब की आज की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।’

सीएम केजरीवाल ने भगत सिंह को लेकर क्या कहा था?

बता दें कि केजरीवाल ने कथित आबकारी घोटाले को लेकर सीबीआई की ओर से पूछताछ के लिए मनीष सिसोदिया को बुलाए जाने पर ट्वीट किया था और अपनी सरकार के मंत्रियों की तुलना शहीद भगत सिंह से की थी। सीएम केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को आज का भगत सिंह करार दिया था।

केजरीवाल ने ट्वीट किया था, ‘जेल की सलाखें और फांसी का फंदा भगत सिंह के बुलंद इरादों को डिगा नहीं पाए। ये आजादी की दूसरी लड़ाई है। मनीष और सत्येंद्र आज के भगत सिंह हैं। 75 साल बाद देश को एक शिक्षा मंत्री मिला जिसने गरीबों को अच्छी शिक्षा देकर सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी। करोड़ों गरीबों की दुआएं आपके साथ हैं।’