रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का प्रदर्शन शुरू से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है। बैरिकेट्स तोड़कर CM हाउस जाने का कर रहे बीजेपी के 45 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल लाया गया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प भी हुई। पुलिस से झूमाझटकी के दौरान तेलीबांधा TI भावेश गौतम भी गंभीर रुप से घायल हो गए।
काले गुब्बारे के साथ दिखे कार्यकर्ता
इस दौरान रायपुर के नेता काले गुब्बारे हाथ लेकर सड़क पर चलते नजर आए। नेताओं ने नारा लगाया रोजगार तो देना होगा, देना होगा। यहां सभा के बाद नेता और कार्यकर्ताओं ने फिर मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच किया। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या भी पार्टी अध्यक्ष अरुण साव के साथ ट्रक से निकले।






