Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ – भारत सरकार से अनुमति नहीं मिलने से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

छत्तीसगढ़ – भारत सरकार से अनुमति नहीं मिलने से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विदेश दौरा रद्द

35
0

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विदेश दौरा रद्द हो गया है। सीएम ने खुद इसकी जानकारी दी है। विदेश दौरा रद्द होने पर CM भूपेश बघेल ने कहा कि भारत सरकार से अनुमति नहीं मिली है। जिसके चलते विदेश दौरा को रद्द करना पड़ा।सीएम 20 जून यानी कल से विदेश दौरे पर जाने वाले थे। इस दौरान CM भूपेश बघेल सिंगापुर में इंवेस्टर्स से चर्चा कर करने वाले थे। सीएम बघेल ने इस मुद्दे पर केंद्र को जमकर कोसा है।

वहीं डीजल की कमी को लेकर भी सीएम बघेल ने पेट्रोलियम मंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें सीएम ने केंद्र सरकार से डीजल की पर्याप्त आपूर्ति करने की मांग की है।कुछ-कुछ जिलों से डीजल की किल्लत की खबरें आ रही हैं। इनमें कवर्धा शामिल है। इसके अवाला अन्य शहरों में लोगों को डीजल नहीं मिल रहा है। शनिवार को मंत्री रविंद्र चौबे ने भी कई पेट्रोल पंपों में डीजल की कमी को लेकर बयान दिया था। बताया था कि रायपुर शहर के 50 पंपों में डीजल नहीं मिल पा रहा है। यहीं स्थिति अब ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली है।