Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में MBBS काउंसलिंग में फर्जीवाड़ा, छात्रों के दो राज्यों के डोमिसाइल...

छत्तीसगढ़ में MBBS काउंसलिंग में फर्जीवाड़ा, छात्रों के दो राज्यों के डोमिसाइल से एडमिशन पर उठे सवाल

14
0
रायपुर – देश में NEET पेपर लीक को लेकर उठे विवाद के बाद अब छत्तीसगढ़ में MBBS दाखिले की प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है. छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेजों की सीटों पर दाखिले के लिए चल रही काउंसलिंग में कथित तौर पर ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें कुछ अभ्यर्थियों के पास एक से अधिक राज्यों के डोमिसाइल यानी निवासी प्रमाण पत्र होने का दावा किया जा रहा है. आरोप है कि इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर अभ्यर्थियों ने छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश, ओडिशा, झारखंड, तमिलनाडु और राजस्थान जैसे राज्यों के स्टेट कोटे में भी MBBS सीट हासिल की है.
मामला सामने आने के बाद मेडिकल शिक्षा व्यवस्था और काउंसलिंग प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं. सामने आए दस्तावेजों के मुताबिक कुछ अभ्यर्थियों के डोमिसाइल और जाति प्रमाण पत्र भी जांच के दायरे में हैं.
इसलिए उठ रहे सवाल
केस 1: ऋद्धि, आल इंडिया रैंक (AIR) 453054: छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों ही राज्यों में स्टेट कोटे सलेक्शन.
केस 2: नेविता, AIR (451234): छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों के डोमेसाइल से स्टेट कोटे में नाम.
केस 3: आहाना, AIR (643603): मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों की सीटें स्टेट कोटे से डोमिसाइल के आधार मिले. कैंडिडेट एक राज्य में OBC, दूसरे राज्य में SC है.
केस 4: लक्ष्य, AIR (762615) : मध्य प्रदेश में SC, छत्तीसगढ़ में सामान्य से सीट मिले. इनके पास भी दोनों राज्यों के डोमेसाइल.
केस 5: आकांक्षा, AIR (1162810): छत्तीसगढ़ और झारखंड दोनों राज्यों के डोमेसाइल से दोनों राज्यों में सिलेक्शन.
फाइनल एडमिशन के लिए होगी छानबीन
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तक माना है 10 केस ट्रेस किए गए हैं. इसमें झारखंड के 4 मध्य प्रदेश के 4, कर्नाटक के 4, तमिलनाडु और राजस्थान के 1-1 प्रकरण है. जिनके दो अलग डोमेसाइल है.  फाइनल एडमिशन में सभी के जाति-निवास की छानबीन करेंगे.

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन अध्यक्ष डॉक्टर आयुष श्रीवास्तव ने चिकित्सा शिक्षा विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि संदेहास्पद तरीके से नीट यूजी काउंसलिंग चल रही. फर्जी डोमिसाइल के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है. इस पर कठोर कार्रवाई की जरूरत है.
3025 MBBS सीटों पर काउंसलिंग
छत्तीसगढ़ में इस बार कुल 3025 MBBS सीटों पर पहले चरण की काउंसलिंग शुरू हो चुकी है. इनमें 1984 स्टेट कोटे, 553 मैनेजमेंट कोटे, 252 ऑल इंडिया कोटे, 192 NRI कोटे और 44 सेंट्रल पूल की सीटें बताई गई हैं. वहीं मेडिकल सूची के फर्जीवाड़े के बीच चिकित्सा शिक्षा विभाग और अधिकारियों की भूमिका विवादों में है.