ओएनजीसी ने ओडिशा तट के पास महानदी ऑफशोर बेसिन में एक गहरे पानी वाले कुएं में गैस की खोज की है। यह खोज ‘समुद्र मंथन’ पहल के तहत हुई है।
ओएनजीसी (ONGC) ने ‘समुद्र मंथन’ पहल के तहत यह कुआं खोजा है। MN-DW18-1-H-D कुएं में 1,441–1,452 मीटर की गहराई पर गैस मिली है। इस कुएं को 1,623 मीटर की तय गहराई तक खोदा गया था।
देश की सबसे बड़ी ऑयल एक्सप्लोरेशन और महारत्न कंपनी, ओएनजीसी (ONGC) ने ओडिशा तट के पास महानदी ऑफशोर बेसिन में एक गहरे पानी वाले कुएं में गैस की खोज की है। 27 अगस्त को ONGC के चेयरमैन और CEO अरुण कुमार सिंह ने ड्रिलशिप ‘प्लेटिनम एक्सप्लोरर’ का दौरा किया और ड्रिलिंग अभियान में लगी टीम से बातचीत की।
ONGC ने कहा कि पिछले तीन दिनों से इस कुएं से अच्छे फ्लो और रिज़र्वॉयर प्रेशर के साथ गैस निकल रही है।ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने ‘समुद्र मंथन’ पहल के तहत यह कुआं खोजा है। MN-DW18-1-H-D कुएं में 1,441–1,452 मीटर की गहराई पर गैस मिली है। इस कुएं को 1,623 मीटर की तय गहराई तक खोदा गया था।
कोणार्क से लगभग 43 किलोमीटर दूर स्थित यह कुआँ, इस अभियान के तहत ONGC द्वारा महानदी बेसिन में खोदा गया पहला कुआँ है। समुद्र तट के पास होने के कारण, आगे की जाँच और कमर्शियल मूल्यांकन के आधार पर, इससे जल्द ही कमाई शुरू होने की संभावना है। जानते चलें कि 25 जुलाई को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आदेश पर इस कुएं की खुदाई शुरू की गई थी।



