Home छत्तीसगढ़ कार्यक्रम की मुख्य झलकियां ​पैरी उद्गम स्थल पर विशेष आरती: भाटीगढ़ स्थित...

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां ​पैरी उद्गम स्थल पर विशेष आरती: भाटीगढ़ स्थित पावन पैरी उद्गम पर दीपदान के साथ क्षेत्र की समृद्धि और पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की गई।​मैनपुर बस स्टैंड पर जनसैलाब: बस परिसर में सैकड़ों दीये सजाकर सेवा और सुशासन का संदेश दिया गया, जहाँ बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे।​हर घर दीप योजना का असर: अपील पर अमल करते हुए स्थानीय निवासियों ने अपने-अपने घरों और शासकीय भवनों के मुख्य द्वारों पर दीप प्रज्ज्वलित कर अपनी सहभागिता निभाई।​स्थानीय जनों ने इस अवसर पर कहा कि यह आयोजन केवल जन्मदिन का जश्न नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और जन-कल्याण के संकल्प को दोहराने का एक माध्यम है। पूरे मैनपुर क्षेत्र में देर रात तक उत्सव और आतिशबाजी जैसा हर्षोल्लास छाया रहा। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम साहू, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री दिनेश सचदेव, नंदकिशोर चौबे, गुलशन साहू, नरेश सिंन्हा, तुलसी राठौर, श्रीमती नंदनी नेताम, श्रीमती सरिता ठाकुर, सरपंच मैनपुर हनीता नायक, शिशुपाल नायक, मनोज निर्मलकर, डाकेश्वर नेगी, विशेश्वर सिक्का, दिलीप साहू एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता स्थानिक ग्रामीण की अनुपस्थिति थे,

7
0

रायपुर – रायपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक द्वारा चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के तहत थाना गोबरा नयापारा पुलिस द्वारा पुलिस एवं आम नागरिकों के मध्य विश्वास, सहयोग एवं सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से निरंतर जनजागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

“सेवा संकल्प अभियान” का प्रमुख उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं तत्परता से सुनना, पुलिस सेवाओं को नागरिकों के लिए अधिक सुलभ एवं सहज बनाना तथा समाज में सुरक्षा, जागरूकता और कानून के प्रति विश्वास को बढ़ावा देना है।

इसी क्रम में गोबरा नयापारा पुलिस द्वारा क्षेत्र के नागरिकों से अवैध हथियार अपने पास न रखने तथा ऐसे हथियारों को पुलिस के समक्ष स्वेच्छा से समर्पित करने की अपील की गई। पुलिस की इस अपील का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला तथा नागरिकों द्वारा अवैध तलवार, चाकू एवं अन्य धारदार हथियार पुलिस के समक्ष समर्पित किए गए।

पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए अवैध हथियारों के विरुद्ध पुलिस का सहयोग करें तथा अपने पास मौजूद किसी भी अवैध हथियार की सूचना पुलिस को दें अथवा उसे स्वेच्छा से समर्पित करें।

गोबरा नयापारा पुलिस द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” निरंतर जारी रखते हुए जनसहयोग के माध्यम से क्षेत्र को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जाएगा।