गरियाबंद – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और न्याय के आदर्शों पर आधारित रचनात्मक समाज निर्माण के लिए कार्यरत श्रद्धेय पी.वी. राजगोपाल ‘राजा जी’, संस्थापक प्रयोग आश्रम एवं एकता परिषद जनसंगठन का छत्तीसगढ़ आगमन प्रस्तावित है।
वे 24 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रदेश के विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनसंगठनों, पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ नागरिकों से सौजन्य मुलाकात और विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उनका प्रमुख प्रवास प्रयोग आश्रम, सासाहोली, तिल्दा-नेवरा, रायपुर में रहेगा। यहां राज्य स्तरीय संस्थाओं एवं जनसंगठनों के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, ग्रामोद्योग तथा रचनात्मक समाज निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा प्रस्तावित है। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से भी संवाद किया जाएगा।



