Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद: कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश – समय...

गरियाबंद: कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश – समय पर कार्यालय आएं और ऑनलाइन हाजिरी लगाएं

165
0

गरियाबंद 27 अगस्त 2026 – कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिला पंचायत सभाकक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत CEO प्रखर चंद्राकर, R&E कार्यपालन अभियंता प्रकाश देवरे, उप संचालक पद्मनी हरदेल, लेखाधिकारी डीपी तिवारी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे समय पर कार्यालय में उपस्थित हों, ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य रूप से दर्ज करें और मुख्यालय में ही रहें।

बैठक में दिए गए बड़े निर्देश

VB-जी राम जी योजना: सभी ग्राम पंचायतों में कार्ययोजना तैयार कर विकास कार्यों में तेजी लाएं। कार्यक्रम अधिकारी और स्वच्छ भारत मिशन के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करें। हर ब्लॉक में ग्रेविटी स्ट्रक्चर, प्लांटेशन और नर्सरी के लिए जगह चिन्हित करें।

PM आवास योजना: जिन हितग्राहियों ने आवास बना लिया है उन्हें किस्त का भुगतान तुरंत करें। अप्रारंभ आवासों को तत्काल शुरू कराएं और निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूरा कराएं। हितग्राहियों को 90 मानव दिवस के रोजगार से जोड़ें।

मनरेगा और अन्य निर्माण: बालिका शौचालय, मुक्तिधाम, डिफंड बोरवेल रिचार्ज, आंगनबाड़ी भवन, खाद्यान्न भवन जैसे स्वीकृत कार्यों को तुरंत शुरू कर गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करें। लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें और SNA-SPARSH से भुगतान में तेजी लाएं।

स्वच्छ भारत मिशन: ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन लागू करें। व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की समीक्षा की।

हैंडओवर: जो भवन और संस्थान बनकर तैयार हैं, उन्हें संबंधित विभाग को तत्काल हैंडओवर करें। भूमि संबंधी समस्या होने पर तहसीलदार को तुरंत अवगत कराएं।