चेन्नई – तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार की घोषणा की जिसके तहत लाभार्थी अब डीलक्स तथा एक्सप्रेस बस सेवाओं में भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
तीन गैस सिलेंडर मुफ्त
विधानसभा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए विजय ने तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का भी ऐलान किया और कहा कि इसकी राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।
नि:शुल्क बस यात्रा योजना का विस्तार
मुफ्त यात्रा योजना के तहत, महिलाएं मेट्रोपॉलिटन और शहरी इलाकों में चलने वाली एक्सप्रेस, LSS और डीलक्स सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। जिलों के बीच यात्रा के लिए, यह सुविधा मोफुसिल (छोटे कस्बों) और पहाड़ी इलाकों में सामान्य किराए वाली सरकारी बसों पर भी मिलेगी। यह योजना 2 अक्टूबर से लागू होगी, जो महात्मा गांधी की जयंती है। विजय ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत यात्राओं की संख्या या आय की कोई सीमा नहीं होगी। ट्रांसजेंडर लोग भी मुफ्त यात्रा के लिए पात्र होंगे। उन्होंने परंदूर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना को रद्द करने की भी घोषणा की। इस हवाई अड्डा परियोजना का स्थानीय किसानों द्वारा भारी विरोध किया जा रहा था और वे अपनी जमीन देने के लिए तैयार नहीं थे।






